पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग को लेकर सड़क पर उतरे रेलवे कर्मचारी

वनिता

चंडीगढ़: प्रदेश में समय-समय पर अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग की जाती रही है। जिसके लिए कर्मचारी धरना प्रदर्शन का सहारा लेकर अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाते रहे है। इसी क्रम में आज रोहतक में रेलवे कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । नई पेंशन स्कीम को वापिस लेने और पुरानी पेंशन को फिर से लागू करने को लेकर रेलवे कर्मचारियों द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।। जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसी के साथ कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की चेतावनी दी है।

प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

NRMU के ब्रांच सेक्रेटरी एसके सैनी ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकारी कर्मचारियों को सरकार की रीढ़ कहा जाता है। लेकिन सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 से लागू की गई नई पेंशन स्कीम इस हड्डी को तोड़ने का काम कर रही है। एनपीएस के खिलाफ कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारियों ने दी चक्का जाम करने की चेतावनी

रेलवे कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी सिर्फ जिला स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। वहीं अगले महीनें पूरे देश के कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। रेलवे कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने सरकार को 15 जुलाई तक का समय दिया है। अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो संसद का घेराव करेंगे। वहीं कर्मचारियों ने सरकार को सिंतबर में रेल का चक्का जाम करके हड़ताल करने की धमकी दी है।

पुरानी पेंशन बहाल हुई तो प्रदेश हो जाएगा दिवालिया-मुख्यमंत्री

सैध्दांतिक तौर पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर समय-समय पर सरकार के बयान सामने आते रहते है। जिसमें सरकार कर्मचारियों की मांग को इनकार करती आई है। इसी को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री का बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की गई तो प्रदेश आने वाले वर्षों तक दिवालिया हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *