पटना: बीते रविवार को बिहार की राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर एक बेहद ही शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया गया है। दरअसल, पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगे टीवी पर अचानक से पॉर्न फिल्म चलने लगा जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को शर्मसार होना पड़ा। बता दें कि वीडियो कुछ सेकेंड नहीं बल्कि पूरे तीन मीनट तक लगातार चलती रही जिसके बाद जैसे ही रेलवे स्टेशन के स्टाफ को इसका पता चला तो तुरंत ही इस वीडियो को रूकवाया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों ने जांच शुरू की। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
बताया जा रहा है कि पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर लगे सभी टीवी स्क्रीनों पर अचानक पॉर्न वीडियो चलने लगी जो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के समझ से परे था कि आखिरकार हो क्या रहा है? जाहिर है स्टेशन पर हर तरह के लोग मौजूद होते हैं बुजुर्ग, जवान, महिला और बच्चा भी। उस समय भी दृश्य कुछ ऐसा ही था। लोग अपने सगे संबंधियों के साथ मौजूद थे, जिन्हें ये कृत्य देखकर शर्मशार होना पड़ा। वहीं, कुछ यात्री तो घटना के बाद काफी आक्रोशित भी हुए।
लेकिन एक सवाल सबके मन में चल रहा था कि आखिर ये हुआ कैसे? चूंकि सार्वजनिक रूप से पॉर्न देखना या प्रसारित करना अपराध है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में हमारा देश संस्कार और मर्यादा से ही प्रचलित है तो सार्वजनिक रूप से अश्लील वीडियो प्रसारित करने से पहले एक लिहाज भी माइने रखता है।
कर्मी के पॉर्न क्लिप देखने के कारण हुआ ये कृत्य
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि पटना जंक्शन के जिस टीवी सेट पर ये अश्लील वीडियो टेलीकास्ट हुआ, उस पर एडवरटाइजमेंट से जुड़ा कोई वीडियो चलाया जाना था। दत्ता कम्युनिकेशन एजेंसी को इस टीवी स्क्रीन पर सूचना देने और वीडियो दिखाने की जिम्मेवारी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इसी कंपनी को ये वीडियो प्ले करना था। हालांकि, उसके कर्मी पोर्न क्लिप देख रहे थे। जल्दबाजी में उनसे वही अश्लील क्लिप इस टीवी स्क्रीन पर प्ले हो गया।
संबंधित एजेंसी के खिलाफ एक्शन
इधर, पटना जंक्शन के संबंधित अधिकारियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी के जरिए तुरंत ही इस वीडियो को रुकवाया। तत्काल संबंधित एजेंसी को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली गई। फिर RPF ने ही दानापुर रेल डिवीजन के अफसरों को इस मामले की सूचना दी। साथ ही संबंधित एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एक्शन का फैसला लिया गया। इसके ऑपरेटर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है।
भारत में पॉर्न को लेकर क्या नियम-कानूनहैं?
भारत में पॉर्न बनाने, बेचने, शेयर करने, इसके प्रदर्शन आदि पर बैन है। इसके बावजूद भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक पॉर्न देखने वाला देश है। साल 2018 में आई एक खबरके मुताबिक,2017 से 2018 के बीच भारत में पॉर्न देखने की दर में 75 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। छोटे शहरों के लोग काफी अधिक संख्या में इसे देख रहे हैं।
2018 में लगाया गया था 850 पॉर्न वेबसाइटों पर बैन
2018 में भारत सरकार ने करीब 850 पॉर्न वेबसाइटों पर बैनलगा दिया था। ऐसा पहले भी किया गया है। लेकिन इसका कोई खास प्रभाव कभी पड़ा नहीं। ये वेबसाइटें नए-नए डोमेन लेकर भारतीय बाजार में आ जाती हैं। अब तो ऐप्स के जरिए, वॉट्सऐप के जरिए, टेलीग्राम के जरिए और भी जाने कैसे-कैसे तरीकों से यूजर इनको देख ही लेता है।
फिर भी नियम-कानून की जानकारी होना जरूरी है।पॉर्न बनाने पर बैन के अलावा हमारे देश मेंइसे प्रकाशित करना, प्रसारित करना और इलेक्ट्रॉनिकमाध्यमों से दूसरे लोगों तक पहुंचाना अवैध है। लेकिन उसे देखना, पढ़ना या सुनना अवैध नहीं माना जाता।
ऐसे मामलों में सजा का प्रावधान
पॉर्न को रोकने के लिए भारत में एंटी पोर्नोग्राफी लॉ है। पॉर्न से जुड़े मामलों में आईटी (संशोधन) कानून 2008 की धारा 67(ए) और IPC की धारा 292, 293, 294, 500, 506 और 509 के अंतर्गत सजा का प्रावधान है।
पॉर्न का कंटेंट रेप या शारीरिक शोषण वाला है तो IT ऐक्ट, सेक्शन 67ए के तहत कार्रवाई होती है। चाइल्ड पॉर्न सर्कुलेट करने वाले के खिलाफ IT ऐक्ट की धारा 67बी के तहत कार्रवाई होगी। अगर कोई किसी के सेक्स करने या सेक्शुअल एक्टिविटी का वीडियो बनाता है तो ये क्राइम है। इसमें IT ऐक्ट के सेक्शन 66ई के तहत कार्रवाई होगी।
कितनी सजाहो सकती है?
IT ऐक्ट की धारा 67 ए के तहत अपराध की गंभीरता को देखते हुए पहले अपराध के लिए 5 साल तक जेल की सज़ा या/और दस लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।दूसरी बार यही अपराध करने पर जेल की सजा की अवधि बढ़कर 7 साल हो जाती है। जुर्माना 10 लाख ही रहता है।