मानसा: आज सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जमकर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई है। मूसेवालाके पिता बलकार सिंह ने कांग्रेस पर बेटे की हत्या के बाद भी कोई प्रतिक्रिया ना देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश की संसद में जब शोर हो सकता है तो यहां क्यों नहीं? कांग्रेस ने संसद में उनके लिए कुछ नहीं कहा और मौके पर भी उनके साथ कोई नहीं खड़ा हुआ।
अरब जैसे कानून की मांग की
प्रशंसकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के टिकट पर सिद्धू ने चुनाव लड़ा उस पार्टी ने भी न पंजाब विधानसभा और न ही संसद में कोई शब्द नहीं बोला। सऊदी अरब जैसे कानून हमारे देश में लागू होने चाहिए।
मिल चुकी है धमकी
प्रदेश के लोगों को ऐसे माहौल से राहत मिलनी चाहिए। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को ई-मेल से धमकी मिलने के बाद सदर मानसा पुलिस ने एक नाबालिग पर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मानसा पुलिस उसे राजस्थान के जोधपुर से लेकर आएगी।
मिलने पहुंचे गुरदासमान
पंजाबी गायक गुरदास मान रविवार को सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ वहां लगे सिद्धू के फोटो को चूमा बल्कि उन्हें सैल्यूट भी किया। उन्होंने सिद्धू के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। गुरदास मान ने बलकौर सिंह और माता चरण कौर के साथ दुख साझा किया। मान ने कहा कि सिद्धू ने मुलाकात के दौरान घर आने और खाना खाने का निमंत्रण दिया था।