BJP Meeting: अमित शाह के घर पर बीजेपी की बैठक, जेपी नड्डा और हिमंता भी शामिल

BJP Meeting:रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर बीजेपी (BJP) की बैठक हो रही है। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और हिमंता बिस्वा (Himanta Biswa) भी शामिल हुए हैं। जिसमें पूर्वोत्तर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सीएम पद के नाम पर मुहर लग सकती है। पूर्वोतर चुनाव के बाद अब बीजेपी कर्नाटकचुनाव (Karnataka Election) पर फोकस कर रही है।

सीएम समेत कई मुद्दों पर मंथन

बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। यहां त्रिपुरा (Tripura CM) के नए सीएम के नाम पर मंथन हो रहा है। त्रिपुरा चुनाव (Tripura Election) में बीजेपी गठबंधन (BJP Alliance) ने 33 सीटें जीती हैं। माणिक साहा (Manik Sah Resign) ने CM के पद से इस्तीफा दे दिया है।इसके अलावा, नगालैंड और मेघालय में मंत्रियों के नामों पर चर्चा हो रही है।

तीन राज्यों में होगा शपथ ग्रहण समारोह

जानकारी के लिए बता दे कि सात और आठ मार्च को इन तीनों राज्यों में नई सरकारों का शपथ ग्रहण होना है। बीजेपी ने त्रिपुरा में दोबारा जीत दर्ज की है जबकि नगालैंड और मेघालय में फिर से गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। मेघालय में बीजेपी ने फिर (NPP)के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया है। चुनाव से पहले दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था और अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे थे। मेघालय में सीएम कॉनराड संगमा की (NPP) सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *