लंदन: आज फिर से राहुल गांधी अपने बयान के कारण सवालों के घेरे में फंस गए हैं। कैंब्रिज में दिए अपने बयान में उन्होंने चीन को खतरनाक देश नहीं बताया था जबकि आज अपने एक बयान पलट गए हैं। उन्होंने कहा कि चीन एक खतरनाक देश है और उससे भारत को सतर्क रहना चाहिए।
7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर हैं राहुल
7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार की खुले मंच पर आलोचना की है। लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इंडिया इनसाइट्स के तहत राहुल गांधी से चर्चा की। इस दौरान राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि खुद PM मोदी करते हैं।
यह बोले राहुल
राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस पार्टी की चीन को लेकर पॉलिसी एकदम क्लियर हैं। हमें बिल्कुल मंजूर नहीं कि कोई भी हमारे देश की जमीन में इंटर करे और हमें बुलिंग करे। चीन हमारी जमीन पर घुसा और हमारे सैनिकों को मार दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको मानने से इनकार करते हैं।
बोले- जो समर्थन नहीं करते उनके साथ क्या होता है
यदि कोई PM नरेंद्र मोदी का सपोर्टर है, तो उसका भी आँख मूंदकर समर्थन किया जाता है। इसका उलटा जो लोग उन पर या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। कुछ ऐसा ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन BBC के साथ हुआ है।