Madhya Pradesh: सीएम शिवराज ने जन्मदिन पर दिया तोहफा, अब बहनों को मिलेंगे हर माह एक हजार रुपए

Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने प्रदेश में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का शुभारंभ कर दिया। जंबूरी मैदान में सीएम ने पहले मंच से नीचे उतरकर महिलाओं पर पुष्प वर्षा की और उसके बाद योजना का शुभारंभ किया।

महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय- सीएम

बता दे कि, इसके बाद सीएम ने कन्या पूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। सीएम ने रिपोर्ट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया।

बहनों को मिलेंगे हर माह एक हजार रुपए

प्रदेश सरकार प्रदेश की बहनों को लाडली बहना योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए देंगी। यह राशि हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते डाली जाएगी। लाड़ली बहना योजना को लेकर सांस्कृति कार्यक्रम से बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत होने का संदेश दिया गया। सीएम ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के ब्रोशर और योजना पर आधारित लघु फिल्म का विमोचन किया।

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रदेश में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके लिए कार्यक्रम को रखा गया है। देश में मां और बेटियों को हमेशा सम्मान रहा है। हमारे जितने देवता है, उनके पहले देवी का नाम लेना पड़ता है। महिलाएं कई बार भेदभाव का शिकार हो जाती है। हमारी सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

कमलनाथ पर बोला हमला

सीएम ने कहा कि पहली बार मैंने कन्या विवाह योजना बनाई। पूर्व की कमलनाथ सरकार ने हमारी योजनाएं बंद कर दी थी। शादी होने के बाद पैसे नहीं दिए। इसके अलावा कई योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी। अब बीजेपी सरकार प्रदेश में मां बहनों को बराबर का सम्मान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *