पुंछ में सीमा पर बारूदी सुरंग में हुआ विस्फोट, एक जवान हुआ घायल

पुंछ: जम्मू कश्मीर में आये दिन कुछ ना कुछ पाकिस्तान की और हरकत होती रहती है। आज सीमा भारत-पाकिस्तान पर एक सुरंग में विस्फोट हुआ है जिससे एक जवान घायल हो गया है।

गश्त के समय हुआ विस्फोट

उल्लेखनीय है कि बारूदी सुरंग में विस्फोट उस समय हुआ जब जवान का दल सुबह केजी सेक्टर में गश्त कर रहा था। अचानक हुए धमाके में एक जवान जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर रेफर किया गया है। फरवरी में कीरनी सेक्टर में भी ब्लास्ट होने कारण लांस नायक अंशुल रावत जख्मी हो गए थे।

लांस नायक भी हुए घायल

लांस नायक को भी तुरंत चिकित्सा सहायता देने के बाद विशेष उपचार के लिए कमांड अस्पताल में ले जाया गया। बारूदी सुरंगों को घुसपैठ रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह कभी-कभी बारिश में बह जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।

अधिकारियों ने दी यह जानकारी

इस घटना पर अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के हिस्से के रूप में आगे के इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं जो कभी-कभी बारिश में धुल जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *