Air India Express: केरल के कालीकाट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में आग लग गई। जिसके बाद विमान की अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि विमान में बैठे सभी यात्रीसुरक्षित है। इस इमरजेंसी लैंडिंग पर डीजीसीए (DGCA) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, एयर इंडिया एक्सप्रेस (B737-800) विमान (VT-AYC) ऑपरेटिंग फ्लाइट (IX 348) (अबू धाबी-कालीकट) उड़ान के दौरान 1000 फीट पर पहुंचा तो इंजन-1 में आग लग गई, जिसकी वजह से फ्लाइट वापस लौट गई।
फ्लाइंट के इंजन में लगी आग
जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी (Abu Dhabi) से केरल (Kerala) के कालीकट एयरपोर्ट आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन अचानक विमान के इंजन में आग लग गई, जिसके बाद विमान वापस अबू धाबी लौट गया और उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइंट संख्या (IX348) बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने से पहले पायलट ने इस खराबी को नोटिस नहीं किया था। इस विमान में 184 यात्री सवार हैं। सभी की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।
पहले भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दे कि, इससे पहले 30 जनवरी को भी शारजहां से आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में रविवार की रात तकनीकी खराब आ गई थी। कोचि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इसे लेकर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और सभी यात्रियों के साथ क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने के बाद एयरपोर्ट पर हालात सामान्य घोषित कर दिए गए।