नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी अभियान से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें की इस स्कीम के तहत 500 लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ है।
इस अभियान का हिस्सा बने काशी के मेरे सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आरोग्यपूर्ण जीवन काशी के विकास में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। https://t.co/FE0o72cG36
Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2023
यह है अभियान
मोतियाबिंद रोग मुक्त वाराणसी बनाने के लिए स्वस्थ दृष्टि-समृद्ध काशी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत पीएम मोदी की प्रेरणा से की गई है। इस अभियान के तहत 50साल से अधिक उम्र के लोगों की आंखों की सम्पूर्ण जांच की जा रही है। पिछले साल 7दिसंबर से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 500से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का मुफ्त सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
घर-घर जाकर की जाती है जांच
स्वस्थ दृष्टि-समृद्ध काशी अभियान वाराणसी संसदीय क्षेत्र में एक साल तक चलाया जायगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उनकी आंखों की जांच कर रही हैं और मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर रही हैं।
लोगों ने किया पीएम का धन्यवाद
स्वस्थ दृष्टि, समृद्ध काशी अभियान की पहल पीएम मोदी ने की है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अलावा चित्रकूट का सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय सहयोगी है। मोतियाबिंद से पीड़ित व्यक्ति को आने-जाने, खाने-पीने और रहने सबकी व्यवस्था प्रशासन करता है। पीएम मोदी की पहल पर 500 से ज्यादा लोगों का मुफ़्त इलाज किया जा चुका है।