साउथ अफ्रीका में भारत का परचम लहरा सोनिया लौटी अपने घर, स्वागत के समय भावुक हुई मां

रोहतकः साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर 30 जनवरी को ICC अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली महिला क्रिकेट टीम वापस अपने देश पहुंची है। अंडर-19 महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं हरियाणा की बेटी सोनिया भी रोहतक जिले के ब्राह्मणवास गांव अपने घर वापस लौटी हैं। एयरपोर्ट से मकड़ौली टोल पर पहुंची सोनिया का फूल मालाओं से स्वागत हुआ। गांव में उनका ग्रामीणों ने जोरदार भव्य स्वागत किया। आते समय रास्ते में किसी ने पैसों की माला पहनाई तो किसी ने फूलों से स्वागत किया। सोनिया के आगमन के लिए गांव में खास समारोह रखा गया था। विजय स्वागत के समय उनकी मां आरती की थाल लिए खड़ी थी। बेटी से मिलते ही सोनिया की मां भावुक हो गई। दोनों मां-बेटी की आंखों में आंसू छलक रहे थे।

जीत का श्रेय अपनी मां और अपने कोच को दिया

सोनिया ने बताया कि जिस मुकाम तक वो पहुंची है उसके पिछे उसके परिवार की कड़ी मेहनत है। अपने सपने साकार करने के लिए उनकी मां ने खेतों में मजदूरी करी है। परिवार के बढ़ावे के सहारे उसने टीम इंडिया का सफर तय किया है। उन्होंने बताया की पिता की मृत्यु के बाद भी उनके कोच ने कभी उन्हें पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।

सीनियर सुपर टीम का हिस्सा बनना है अगला लक्ष्य

सोनिया ने बताया कि उसकी इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उसकी मां ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए बढ़ावा दिया। पिता के न होने के बावजूद भी उन्होंने अकेले ही पालन-पोषन किया और साथ ही कई परेशानियों को भी झेला। उसे इस बात की खुशी है की उसकी मां की मेहनत व्यर्थ नहीं गई। अब सोनिया का अगला टारगेट इंडिया की सीनियर सुपर टीम का हिस्सा बनना है। इसके लिए उसे जितनी भी कड़ी मेहनत करनी पड़े, वो उसके लिए पहले से ही तैयार है। साथ ही सोनिया ने ये भी बताया की उसका आइडल ऋषभ पंत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *