Threat to Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल को इस शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Threat to Arvind Kejriwal: राजधानी दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल को (Chief Minister Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पूरे पुलिस विभाग (Delhi Police) में हड़ंकप मच गया। पुलिस तत्काल जांच में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुंडका (Mundka) का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कॉल पर दी धमकी

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात एक व्यक्ति ने पुलिस (Delhi Police) को कॉल करके दिल्ली के सीएम (Delhi CM Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की शिनाख्त की और हिरासत में ले लिया। आरोप का नाम जयप्रकाश बताया जा रहा है। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक भी नहीं हैं। उसका इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है। इस व्यक्ति ने देर रात पुलिस को कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने का प्रयास कर रही है कि उसने धमकी क्यों दी?

मानसिक रूप से परेशान है आरोपी

बताया जा रहा है कि, आरोपी दिल्ली गेट स्थित एक आई सेंटर में नर्सिंग अर्दली का काम करता है। उसका इलाज मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ की कोशिश तो कर रही है लेकिन अब कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपी भी किसी चीज का सही जवाब नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *