Amrit Udyan: आम जनता के लिए आज से खुलेगा ‘अमृत उद्यान’, घूमने के लिए ऐसे करें बुकिंग

Amrit Udyan:हाल ही में राजधानी में स्थित राष्ट्रपति भवन (Presidents House) के मुगल गार्डन (Mugal Garden) का नाम बदलकर अमृत उद्यान (Amrit Udyan) रखा गया है। इसके नाम के बदलने की वजह अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) बताया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने इसके नाम बदलने का फैसला किया था। जिसके बाद इसका अमृत उद्यान रख दिया गया। अमृत उद्यान को देखने के लिए दू-दूर से लोग आते है क्योंकि इसकी खूबसूरती देखकर हर कोई इसका दीवाना हो जाता है।

घूमने से पहले करनी होगी बुकिंग

वहीं, अमृत उद्यान में घूमना इतना आसान नहीं है इसके लिए आपको पहले बुंकिग करवानी होगी। फिर ही आप इसमें घूम सकते हैं। अब आम जनता के लिए इसे खोलने का फैसला किया है, लेकिन इसके लिए आपको पहले बुकिंग करनी होगी। बता दें कि आज यानी 31 जनवरी से राष्ट्रपति भवन के गार्डन के दरवाजे खास लोगों के लिए खोले जाएंगे।

अमृत उद्यान की टाइमिंग

अगर उद्यान की टाइमिंग की बात करें तो आम लोगों के लिए अमृत उद्योग सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, आखिरी एंट्री शाम 4 बजे होगी। हर सोमवार को गार्डन बंद रहेगा। 1 और 2 मार्च को भी गार्डन आम जनता के लिए बंद रहेगा।8 मार्च, होली के अवसर भी आम लोग गार्डन घूमने नहीं जा सकेंगे।

ऐसे करें अमृत उद्यान में बुकिंग

सबसे पहले https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर जाएं।

उसके बाद Booking for Udyan Utsav 2023 पर क्लिक करें।

इसके बाद ऑनलाइन बुकिंग वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

आपको तारीख और गार्डन घूमने का टाइम स्लॉट भरना होगा।

सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।

फिर जाने वाले का नाम, मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां आपको भरनी होंगी।

साथ ही अपने मोबाइल नंबर डालने जिसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा।

उस ओटीपी को स्क्रीन पर डालकर कैप्चा कोड डालें।

इसके बाद आप सब्मिट पर क्लिक करें।

इसी के साथ आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

इसके बाद आपके फोन पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *