Weather Update:बीते दो दिनों से राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) समेत पूरे एनसीआर (NCR) में मौसम ने हर दिन करवट बदली है। दिल्ली को आज बारिश से तो राहत मिल सकती है लेकिन ठंडी हवाओं का सितम जारी रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
उत्तर भारत में बदला मौसम
बता दे कि, बारिश ने पूरे उत्तर भारत (North India) का मौसम बदल दिया है। दिल्ली समेत में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। पहाड़ों में भारी बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,दिल्ली वालों को बारिश से राहत तो जरूर मिलेगी। लेकिन तेज हवाएं का सितम उन पर जारी रहेगा। वहीं आसमान साफ रहने की पूरी उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में आज 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जबकि अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले 2 दिन यानी कि 1 से 2 फरवरी तक दिल्ली में तेज हवाओं की स्थिति बनी रहेगी।
हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी
अगर दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा (Haryana Weather) की बात करें तो हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है। फरीदाबाद (Faridabad Rain) में दो दिन से बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (31 जनवरी) को घना कोहरा छाया रहेगा हालांकि, 1 फरवरी से धूप खिलने के आसार हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठंड का प्रकोप जारी है और यहां घना कोहरा देखने को मिल सकता है।