नई दिल्ली: दर्शकों को स्टार्स की नई फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ लोग सिनेमाघरों में मूवी देखना पसंद करते हैं तो कुछ लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर। ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद भी दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाहॉल में फिल्में देखने पहुंचते हैं। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेबसीरीज का गजब का क्रेज नजर आता है। साल 2023 की शुरुआत में दर्शकों को फिल्मों और वेब सीरीज ने इंटरटेन किया। 25 जनवरी को बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की रिलीज हुई फिल्म पठान दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है। दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में अपने फेवरेट एक्टर्स की फिल्में देखने पहुंच रहे हैं। तो वहीं जनवरी महिने में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मिशन मजनूसरीखी फिल्मों ने जमकर इंटरटेन किया।
वैलेंटाइन मंथ में लगेगा मनोरंजन का तड़का
फिल्मी फैंस के लिए साल 2023 बेहद खास रहने वाला है। इस साल कई सारी फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए आ रही हैं। खासकर वैलेंटाइन मंथ फरवरी महीने में कई लव स्टोरिज ,थ्रिलर मूवीज और वेब सीरीज दर्शकों को जमकर इंटरटेन करने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, जी5, अमेज़न प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अलग-अलग एक्टर्स की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। जो अपने कंटेट से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 3 फरवरी को स्पैनिश वेब सीरीज क्लास का भारतीय अडेप्टेशन वर्जन रिलीज होगी। इसके बाद 7 फरवरी को अमेजन प्राइम पर सोनाक्षी सिन्हा की दहाड़ फिल्म रिलीज होगी। जिसमें वो एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके 2 दिन बाद यानि 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स की थ्रिलर वेब सीरीज यू चौथा सीजन का पहला पार्ट स्ट्रीम किया जाएगा।
इसके बाद अमेजन प्राइम पर ही 10 फरवरी को एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म फर्जीरिलीज होगी। जो शाहिद की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू फिल्म होगी। वहीं वेलेंटाइन डे के मौके पर एक प्रेम कहानी आधारित फिल्म भी दर्शकों को इंटरटेन करेगी। सीरीज माइनस वन-न्यू चैप्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंस गेम प्ले पर रिलीज होगी। इसके बाद 17 फरवरी को आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज़ द नाइट मैनेजर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।