Asaram Rape Case Update: दो बहनों को मिला इंसाफ, आसाराम बापू को बलात्कार केस में उम्रकैद की सजा

Asaram Rape Case Update: मंगलवार को बापू आसाराम को बलात्कार केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सोमवार को गुजरात की सेशन्स कोर्ट ने इस पर सुनवाई की थी। जिसके बाद आज फैसला सुनाया गया। बता दे कि, आसाराम पहले से ही एक और बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। ऐसे में एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है।

गांधीनगर कोर्ट ने सुनाया फैसला

बता दे कि, सोमवार को गांधीनगर सेशन्स कोर्ट ने आसाराम को दोषी करार दिया था, दूसरे आरोपी को निर्दोष बताया गया था। बलात्कार केस की बात करें तो 2 बहनों ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसमें छोटी बहन के आरोप पर नारायण साईं को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है, वहीं बड़ी बहन के आरोपी आसाराम को आज कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

हाईकोर्ट का रूख करेंगे आसाराम

बताया जा रहा है कि, आसाराम के वकील अब हाईकोर्ट का रुख करने जा रहे हैं। वकील का कहना है कि हम इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। अभी तक आसाराम को कोर्ट की तरफ से कोई राहत नहीं मिली है। जो दूसरा रेप केस उस पर चल रहा है, उसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल नंवबर में उसकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।

वकील ने आगे बताया कि, हमने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि अब आसाराम की उम्र हो चुकी है, कई तरह की बीमारियां भी हैं, ऐसे में उसे जमानत का अधिकार है। लेकिन तब कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी थी और सुनवाई आगे टाल दी गई। अब वह फिर से हाईकोर्ट का रूख करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *