India vs NZ 3rd T20 Match:बुधवार 1 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर है। अंतिम निर्णायक मैच अहमदाबाद (Ahemadabad) के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाना है।
दूसरे टी-20 मैच के बाद हर क्रिकेटप्रेमी के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है। वो है पिच की कंडीशन को लेकर। क्योंकि, दूसरे टी-20 मैच में पिच ने जो अपना रंग दिखाया है उसके बाद हर कोई पिच के बारे में जानना चाहता है।
बता दे कि, दूसरा टी-20 मैच लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में खेला गया था। जहां पर 20 ओवर में 100 रन बनाना बेहद ही चुनौतीपूर्ण था। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीता था।
अहमदाबाद पिच का रिकॉर्ड
लेकिन, अहमदाबाद की पिच लखनऊ से बहुत ही अलग है। अब तक इस पिच पर 6 टी-20 मैच खेले गए हैं। 12 पारियों में से 10 पारियों में टीमों ने 150 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। इतना ही नहीं, 5 बार तो टीमों ने 180 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस पिच पर उच्चतम स्कोर 224 रनों का है।
बल्लेबाजों के लिए मददगार है पिच
जानकारी के लिए बता दे कि, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Pitch) की पिच बल्लेबाजी के मुफिद मानी जाती है। इस मैच पर चौकों छक्कों की जमकर बरसात होती है। ऐसे में क्रिकेटप्रेमी भी आखिरी मैच में बड़े स्कोर वाले मैच का इंतजार कर रहे होंगे। इस स्टेडियम की बाउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं है।
अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत में बीते दो दिनों से जगह-जगह पर बारिश (Rain) हो रही है। बुधवार को अहमदाबाद (Ahemadabad Weather) में मौसम क्रिकेट खेलने के बिल्कुल अनुकूल होगा। इस दौरान न ज्यादा ठंड होगी और न ज्यादा गर्मी। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। बारिश के भी कोई आसार नहीं है। ऐसे में क्रिकेटप्रेमी बिना किसी बाधा के पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे।