IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को झटका, श्रेयस टीम से बाहर, इस बल्लेबाज को मिला मौका

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका लगा है। युवा मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला एकदिविसीय मुकबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी है कि मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर इंजरी के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं।

श्रेयस बैक इंजरी के चलते बाहर

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदशर्न किया। तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में कमाल की जीत दर्ज की। भारत को ऐसी ही उम्मीद न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही एकदिविसीय सीरीज में भी है। लेकिन इससे पहले ही टीम को चिंतित करनी वाली खबर आ गई। शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर बैक इंजरी के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

रजत पाटीदार टीम में शामिल

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि श्रेयस अय्यर पीठ में चोट के चलते टीम से बाहर हुए हैं। अब वो आगे के आकलन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) जाएंगे। चोटिल श्रेयस की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया है।

रजत ने किया है अच्छा प्रदर्शन

रजत पाटिदार मध्यप्रदेश की रणजी टीम से खेलते हैं। उन्होंने 2022 रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रजत ने 6 मैच की 9 पारियों में 82.25 की औसत से 658 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका था। आईपीएल में भी दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अच्छे हाथ दिखाते हुए 12 मैचों की 11 पारियों में 40.4 के औसत से 404 रन बनाए। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका इंटरनेशनल डेब्यू हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *