तिरूवनंतपुरम: भारत की जी-20 अध्यक्षता में जी-20 के स्वास्थ्य संबंधी कार्य समूह की पहली बैठक केरल के केरल के तिरूवनंतपुरम में कल से शुरू होगी जोकि 20 तारीख तक चलेगी। स्वास्थ्य संबंधी कार्य समूह की बैठकों के मेजबानी का जिम्मा भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के पास है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विषय पर कार्य समूह (एचडब्ल्यूजी) की चार बैठकें और एक स्वास्थ्य मंत्री स्तर की बैठक (एचएमएम) की जानी है।
क्या है एजेंडा
भारत की अध्यक्षता में जी 20 की जो भी बैठकें आयोजित होनी है या जो भी एजेंडा है उसकी रूपरेखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में साफसाफ दृष्टिगोचर होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, भारत की अध्यक्षता समावेशी, कार्रवाई उन्मुख और निर्णायक होगी। इसी क्रम में उन्होंने यह संकेत भी दिया था किएक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के दर्शन पर आधारित है, जो इसे पर्याप्त रूप से दर्शाता है। यह दुनिया के लिए सामूहिक रूप से महामारी के बाद बेहतर निर्माण की दिशा में काम करने का आह्वान है।
मिल कर काम करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वाण ही इन कार्यक्रमों का दृष्टिकोण पत्र है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जी 20 के सदस्य देशों के न सिर्फ मिल कर काम करने बल्कि साझा प्रयास करते हुए उस काम को आगे बढ़ाने की शुरूआत केरल के तिरूवनंतपुरम में स्वास्थ्य कार्य समूह के पहले बैठक से हो रही है। केरल के बाद इस कार्यसमूह की अगली बैठक गोवा, हैदराबाद (तेलंगाना) और गांधीनगर (गुजरात) सहित देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी, जिनमें भारत की समृद्ध और विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।
क्यों अहम है भारत
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के भारत वर्तमान में जी 20 ट्रोइका (प्रमुख-तीन) का हिस्सा है, जिसमें समूह का पिछला अध्यक्ष इंडोनेशिया, वर्तमान अध्यक्ष भारत और आगामी अध्यक्ष ब्राजील शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जी 20 के प्रमुख तीन में तीन विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश हैं।
G20 का हेल्थ ट्रैक और भारत की स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताएं
भारत की अध्यक्षता में जी 20 हेल्थ ट्रैक में चार स्वास्थ्य कार्य समूह (एचडब्लूजी) की बैठक और एक स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय बैठक (एचएमएम) शामिल होंगी। भारत ने G20 चर्चाओं को समृद्ध, पूरक और समर्थन करने के लिए एचडब्लूजी बैठकों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर चार साइड इवेंट्स की मेजबानी करने की योजना बनाई है। इनमें मेडिकल वैल्यू ट्रैवल और डिजिटल हेल्थ आदि पर पूरक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इससे जुड़ी बैठकें देश भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाएंगी।
ये होंगी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की प्राथमिकताएं
भारत के स्वास्थ्य संबंधी एजेंडा के लिहाज से सार तत्व है सार तत्व है भारत ने जी-20 के स्वास्थ्य के एजेंडा पर चर्चा के लिए निम्नलिखित तीन प्राथमिकताओं की पहचान की है जिनमें
1. स्वास्थ्य आपात स्थितियों की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया,
2. सुरक्षित, प्रभावी, गुणवत्तायुक्त और सस्ती चिकित्सा प्रति उपाय (वैक्सीन, चिकित्सीय और निदान) तक पहुंच और उपलब्धता पर ध्यान देते हुए औषधि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाना
3. तृतीय वैश्विक स्वास्थ्य कवरेज मे सहायता और स्वास्थ्य देखभाल सेवा आपूर्ति में सुधार के लिए डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और समाधान जैसे विषय शामिल हैं।
जाहिर है इस दौरान भारत कोविड महामारी से लड़ाई के लिए प्रौदयोगिकी पर ट्रिप्स यानी व्यापार संबंधी बौद्धिक संपदा अधिकारों के पक्षों से छूट दिये जाने पर सहमति बनाने पर जोर देगा। इससे पहले इस महीने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में कोविड संबंधी चिकित्सा के तौर तरीके और समाधान पर इस तरह की छूट को बढ़ाए जाने के प्रयासों को और मजबूत करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि भारत, दक्षिण अफ्रीका और अन्य विकासशील देशों ने जून 2022 में जिनेवा में हुए विश्व व्यापार संगठन के मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दौरान मिलकर काम किया था, ताकि समानता के आधार पर और सस्ती दर पर टीकों की उपलब्धता के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों के मामले में छूट मिल सके। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने, व्यापार में वृद्धि और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण वैश्विक क्षेत्र में नई भागीदारी के निर्माण का भी आह्वान किया था। जाहिर है G20 अध्यक्ष के रूप में, भारत का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिकताओं न सिर्फ जारी रखना बल्कि विगत में किये गये कार्यों और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों और अधिक महत्वपूर्ण करना है। इतना ही नहीं उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पड़ताल भी करनी है जिन्हें और अधिक व्यापक बनाये जाने और मजबूत किए जाने की दरकार है।