भारत में महिलाओं को हमेशा से शक्ति के रूप में माना गया है। ये नारी शक्ति आज देश से बाहर और अंदर मौजूद दुश्मनों से देश की रक्षा करने के साथ ही उनकों मुंहतोड़ जवाब भी दे रही हैं। ये नए भारत की बेटियां जिन्होंने सेना और सशस्त्र बलों में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ये नारी शक्ति भारतीय सेना में अपने साहसी कार्यों सेदेश का तिरंगा ऊंचा कर दुनियाभर में सम्मान हासिल कर रही हैं।
सूर्या समाचार आज से एक नई सीरीज शुरू कर रहा है। जिसमें आपकों देश की उन साहसी महिलाओं के बारे में बताया जाएगा , जिन्होंने भारतीय सेना में अपनी प्रतिभा के दम पर नेतृत्व किया और बड़ी उपल्ब्धि हासिल की। वो देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने के लिए भी तैयार हैं। नारी शक्ति ने भारतीय सेना में नया कीर्तिमान बनाकर देश का मान और सम्मान दुनिया में बढ़ाया।
अल्का खुराना शर्मा
हरियाणा की रहने वाली अल्का खुराना शर्मा 6 मार्च 1992 को गठित भारतीय सेना की महिला सैन्य अधिकारियों के पहले बैच की ऑफिसर हैं।उन्हें 1992 आर्मी डे परेड और रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी का गौरव हासिल है। वो 2001 में ऑपरेशन पराक्रम का हिस्सा थीं, और उन्होंने सेना की BDEऔर DIV कार्रवाइयों में सक्रिय रूप से योगदान दिया। अल्का ने अपने पराक्रम और जज्बे से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश का झंडा ऊंचा किया। बता दें अल्का के पिता ने भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी हैं। पिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया था। अल्का आज अपने साहस और योग्यता के बल पर देश की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं।
कैप्टन अभिलाषा बराक
हरियाणा की रहने वाली कैप्टन अभिलाषा बराक को भारतीय सेना में पहली महिला कॉम्बैट एविएटर बनने का गौरव हासिल हुआ है। वो ऐविएशन कोर में लड़ाकू हेलीकॉप्टर उड़ाएंगी। उन्हें ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) चलाने वाली 2072 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन की दूसरी उड़ान के लिए नियुक्त किया गया है। 26 वर्षीय अभिलाषा ने नासिक में सेना के कॉम्बैट ऐविएशन ट्रेनिंग स्कूल में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। कैप्टन अभिलाषा की इस उपलब्धि को भारतीय सेना में गोल्डन लेटर डेके तौर पर मनाया गया है। बता दें अभिलाषा को बचपन से ही पायलट बनकर हवाई जहाज उड़ाने कि इच्छा थी। उनका बचपन आर्मी परिवेश में ही बीता है। उनके पिता ओम सिंह इंडियन आर्मी में कर्नल रहे हैं। अभिलाषा के भाई भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अभिलाषा को अपने पिता और भाई से सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिली।
माधुरी कानिटकर
माधुरी कानिटकर देश की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल बनकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। उन्हें डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तहत इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के मुख्यालय में तैनात किया गया है।माधुरी भारतीय सेना में तीसरी महिला अधिकारी और दूसरा सबसे बड़ा पद हासिल करने वाली पहली महिला बाल रोग विशेषज्ञ है। बता दें माधुरी के पति राजीव कानिटकर भी लेफ्टिनेंट जनरल रहे हैं।देश के इतिहास में अब तक यह पहला मौका है, जब पति और पत्नी दोनों ही सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे हों।
कैप्टन शिखा सुरभि
बिहार की बक्सर जिले की बेटी कैप्टन शिखा ने गणतंत्र दिवस परेड में सैन्य बलों का नेतृत्व कर अपने राज्य समेत देश का नाम रोशनकिया।उन्होंने भारतीय सेना की महिला टुकड़ी डेयर डेविल्स की ओर से चलती बाइक पर खड़े होकर तिरंगे को सलामी दी।ये पल निश्चित ही बेहद गौरवपूर्व था जिसने देश की लाखों महिलाओं को प्रेरणा दी। बता देंसेना अधिकारी के पद पर रहते हुए शिखा ने महिला बॉक्सिंग में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीताहै। इसके अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट, कराटे, बॉक्सिग, पर्वतारोहण और बाइक राइडिंग में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। शिखा सेना की ओर से दो बार पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट की ट्रेनिंग पूरी कर भूटान तक मोटरसाइकिल से यात्रा भी कर चुकी है।
वसुंधरा
उत्तर-प्रदेश के आगरा जिले की रहने वाली वसुंधरा ने सेना में अधिकारी बनकर अपने पिता का सपना साकार किया। वो SSB परीक्षा पास करके भारतीय सेना में अधिकारी पद पर चयनित हुई हैं। उन्होंने एसएससी डब्लू टेक (शॉर्ट सर्विस कमीशन वुमेन) में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है।इस शानदार उपलब्धि हासिल करने के अवसर पर वसुंधरा ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही सेना में भर्ती होने का सपना देखा था।उनके पिता अनिल चाहर भी यही चाहते थे कि बेटी सेना में भर्ती हो जाए। अनिल चाहर जो धौलपुर के मिलिट्री स्कूल से पढ़े हैं बेटी को बचपन से सेना में जाने के लिए प्रेरणा देते रहे। वसुंधरा ने खुद के और पिता के सपने के लिए दौड़ लगानी शुरू की। वो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर दिन 5 किमी दौड़ा करती थी। कहते हैं न कड़ी मेहनत एक दिन रंग जरूरी लाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ वसुंधरा धूप में खुद को जलाकर कुंदन की तरह चमकीं और सेना में भर्ती होने का सपना पूरा किया।