जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एसआईटी का गठन, सीएम सुक्खू बोले- 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में लाई जाएगी पारदर्शिता

शिमला: आज हिमाचल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 60दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी।

पेपर लीक मामले में दी प्रतिक्रिया

जेओए आईटी पेपर लीक मामले पर सीएम ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 12 दिसंबर को एक बैठक बुलाई थी। पुलिस अधिकारियों को कहा था कि इस तरह के मामलों पर नजर रखें। पुलिस अधिकारियों ने जाल बिछाया और मामले को पकड़ा सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को विश्वास जताया था कि जितने भी घोटाले नौकरियों से संबंधित हो रहे हैं उन्हें सामने लाया जाएगा।

हमीरपुर में पकड़ी गई महिला मामले में एसआईटी का किया गठन

आरोपी महिला कर्मचारी के घर से जूनियर ऑडिटर भर्ती के प्रश्नपत्रों के तीन सेट भी मिले जिसकी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई थी, 1जनवरी 2023को प्रस्तावित कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हो चुका था। इसके अलावा 6.40लाख रुपये आरोपी महिला कर्मी के घर से मिले। जो भी अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के अधिकारी थे, उनका ब्योरा मांगा गया है।

भाई भतीजा वाद पर लगाई जायेगी लगाम

प्रेस वार्ता के दौरान आने वाले समय में भर्तियां पारदर्शिता से की जाए, कोई भाई-भतीजावाद न हो। दुख की बात है कि कहा कि पूर्व भाजपा सरकार आंखें मूंद लीं। 14 लाख बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि अगले 60 दिनों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाएगी। जो भी पेपर लीक में संलिप्त होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *