मुंबई: आज 20 साल की एक एक्टर जिसने छोटी सी आयु में फिल्म जगत में बड़ा आयाम छू लिया था को अंतिम विदाई दी गई। तुनिषा शर्मा मुलता चंडीगढ़ की रहने वाली थी और छोटी सी उम्र में ही बॉलीवुड में काम करने लगी थी। कुछ दिनों से गुम-सुम चल रही तुनिषा अपने दुःख को नहीं सह पाई और 20 साल की आयु में मौत को गले लगा लिया।
मामा ने दी मुखाग्नि
तुनिषा के मामा ने उन्हें मुखाग्नि दी। आरोपी शीजान खान की मां और बहन भी अंतिम संस्कार में पहुंचीं। इस समय तुनिषा की मां कई बार बेहोश हुईं, परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान अपनी इकलौती बेटी को देख मां रो-रोकर बुरा हाल था और वह बेहोश भी हो गईं, जिन्हें परिवार के लोगों ने संभाला।
इन लोगों ने दी अंतिम विदाई
तुनिषा के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अब्बास-मस्तान, एक्टर विशाल जेठवा, शिविन नारंग, कंवर ढिल्लों उनके घर पहुंचे। बता दें कि तुनिषा ने 24दिसंबर को शूटिंग के सेट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड से 15दिन पहले उनका को-स्टार शीजान खान से ब्रेकअप हुआ था
तुनिशा की मां ने खोले कई राज
बता दें कि तुनिषा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रह रही थीं। एक्ट्रेस की मां ने अपने बयान में कहा था कि मरने से एक दिन पहले उन्होंने शीजान मोहम्मद खान को लेकर बात की थी। वनीता शर्मा के बयान के मुताबिक, तुनिषा ने कहा- मां मुझे आपसे एक बात शेयर करनी है, मुझे शीजान चाहिए….आप उससे बात करो ना। इधर, बेटी की जिद के बाद वनीता शर्मा ने शीजान से बात भी कि लेकिन वे तुनिषा के साथ अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए तैयार नहीं थे।
माँ ने बताया शीजान को दोषी
तुनिषा के खुदकुशी करने के कुछ ही घंटे के बाद उनकी मां की शिकायत पर उनके को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शीजान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।