Weather Forecast: नए साल में और बढ़ेगी ठंड, देश के कई हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में सर्द हवा और रात में भयंकर गलन से लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले हफ्ते में और सर्दी पड़ने के अनुमान हैं। मतलब साफ है कि नए साल का जश्न लोग ठिठुरते हुए मनाएंगे।

दिसंबर का महीना खत्म होने को है। इस बार जनवरी से पहले ही शरीर को कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह-सुबह आसमान में कोहरे की धुंध छाई रहती है। तो वहीं दोपहर में सर्द हवां से लोग थर-थर कांप रहे हैं। तापामन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन के तापमान में गिरावट के लिए मैदानी इलाकों से गुजरने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और कोहरे के मौसम के कारण कम धूप निकलने को जिम्मेदार बताया है।

दिल्ली में तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में तापमन 4.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिसके कारण विजिब्लिटी भी काफी कम हो गई है। आसमान में छाए कोहरे के कारण राहगीरों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा और मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रही। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी से फिर से शीतलहर की स्थिति बनेगी।

दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजाधानी से सटे हरियाणा और पंजाब में भी शीतलहर चल रही है। सोमवार को हरियाणा के नारनौल में तापमान एक डिग्री तक लुढ़क गया। जिससे गलन बढ़ गई। वहीं राजस्थान में भी भयंकर ठंड पड़ रही है। सोमवार की रात को चुरू का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश के कई राज्यों में आसमान में कोहरा छाया रहा।

कश्मीर, लेह, हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान

दिल्ली में सोमवार का दिन अब तक सबसे ठंड़ा दिन था। जहां अधिकतम तापमान कुछ इलाकों मेंसामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार को 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाचल रही थी।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते यानि नए साल तक ठंड और बढ़ेगी। विभाग ने अनुमान लगाया है कि कश्मीर, लेह और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *