Gujarat Assembly Election:दूसरे चरण के लिए 3 बजे तक 50 % मतदान हुए , कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 833 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। सभी पोलिंग बूथ पर शाम 5 बजे तक मतदाता अपनी पसंद की पार्टी के निशान पर वोट डालेंगे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने इन 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस की झोली में 39 सीटें आईं थी। साथ ही 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

प्रधानमंत्री मोदी पर लगा ECके उल्लंघन का आरोप

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में वोटिंग के दौरान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान के समय रोड शो किया जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंधन हैं।

पठान बंधु ने डाला वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान और युसूफ पठान भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। दोनों पठान बंधु अपने परिवार के सदस्यों के साथ वड़ोदरा के एक मददान केंद्र में वोट डाला। इस दौरान युसूफ पठान ने कहा कि, मैं लोगों से बाहर आने और मतदान करने की अपील करता हूं। वहीं इरफान पठान ने कहा, मतदान करना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, मुझे पता चला है कि अब तक केवल 60% मतदान हुआ है, इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आएं और इसे बढ़ाएं। इरफान ने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारा देश एक महाशक्ति बन सकता है। हमारे पास युवा और क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *