बॉलीवुड फिल्ममेकर और बिग बॉस16 के कंटेस्टेंट साजिद खान इन दिनों मुश्किलों से घिरते जा रहे है। दरअसल एक्ट्रेस शर्लिन चौपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। इसी के साथ उन्होंने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है। जिसके बाद पुलिस जल्द ही इस केस पर अपनी कार्रवाही शुरू कर देगी। ऐसे में साजिद खान को भी पूछताछ के लिए बिग बॉस 16 से बाहर निकाले जाने की खबरें सामने आ रही है,
पुलिस ने बयान दर्ज करने में की आनाकानी
वहीं शर्लिन ने बताया कि शुरुआत में जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारी शिकायत दर्ज करने में आनाकानी कर रहे थे। हालांकि बाद में शर्लिन ने PSI मेघा के सामने बयान दिया। पुलिस ऑफिसर मेघा ने शर्लिन को आश्वासन दिया है कि जल्द ही साजिद को पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल साल 2018 में इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस और मॉडल्स ने साजिद पर सेक्शुअल हरैसमेंट के संगीन आरोप लगाए थे। इन एक्ट्रेसेस में मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुंवर, अहाना कुमरा, डिंपल पॉल, शर्लिन चोपड़ा और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय शामिल थीं। इन सभी के आरोपों के बाद फिल्म एसोसिशन ने साजिद खान को एक साल के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ही बैन कर दिया गया था। वहीं साजिद खान हर बार इन आरोपों को सिरे से नकारते नजर आए।
सलमान खान के घर के बाहर प्रोटेस्ट करेंगी शर्लिन
शर्लिन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि साजिद खान पर सलमान खान का हाथ है और उनका कोई कुछ नहीं कर सकता। एक्ट्रेस ने सलमान खान से भी अपील की है कि वो इस मामले में नजर डालें। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कहा कि हमलोग आपको भाईजान बोलते है तो हम आपकी बहन क्यों नही हो सकते हैं। वहीं एक्ट्रेस ने सलमान खान के घर के बाहर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने की भी बात कहीं।
News By: Vanita