देश भर को अपनी नोक-झोक और अपनी बातों से हंसाने वाले कॉमेडी कपल की मुश्किले इन दिनों बढ़ गई है।
हम बात कर रहे है, कॉमेडी कपल कहे जाने वाले भारती सिंह औऱ हर्ष लिंबाचिया की। एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, और यह चार्जशीट लगभग 200 पेज की है। एनसीबी ने यह चार्जशीट भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के ड्रग केस में संलिप्त होने के कारण दायर करवाई है। साल 2020 में भी भारती सिंह और उनके पति को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल दोनों जमानत पर बाहर है।
भारती और हर्ष का क्या है ड्रग से कनेक्शन
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग एंगल सामने आने का बाद एनसीबी ने सेलिब्रेटिस के घर छापे मारने तेज कर दिए थे। इसी दौरान भारती और हर्ष के घर व ऑफिस में भी एनसीबी ने छापा मारा। इस छापे के दौरान एनसीबी ने भारती और हर्ष के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बहुत सारी कानुनी कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत मिल गई थी। लेकिन लंबे समय से ठंडा पड़ा मामला अब एक फिर गरमाता नजर आ रहा है। एनसीबी इस कैस पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। वहीं देश के कॉमेडी कपल भारती और हर्ष एक बार फिर मुश्किले से घिरते नजर आ रहे है।