हरियाणा में धान खरीद पर हुआ बड़ा घोटाला

हरियाणा की मंडियों में 12 करोड़ रूपए की धान खरीद का घोटाला सामने आया है। इस घोटाले को लेकर मनोहर सरकार बहुत सख्त रूख अपना रही है। अलग-अलग टीमें बनाकर जांच तेज कर दी गई है। वहीं धान घोटाले को लेकर अब ट्रांसपोर्टर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। जल्द ही कुछ चिह्नित किए गए ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की जाएगी।

CM फ्लाईंग टीम ने किया घोटाले का खुलासा

CM फ्लाइंग टीमों ने मंडियों में छापे मार इस घोटाले का खुलासा किया। जिसके बाद सरकार के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसी का साथ आशंका जताई जा रही है कि धान खरीद को लेकर और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस घोटाले में कई बड़ें लोगों के शामिल होने की शंका भी जताई जा रही है।

ट्रांसपोर्टरों को नोटिस देंगे अधिकारी

हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन ट्रांसपोर्टरों को नोटिस दिए जाए जिनके वाहन नंबरों का इस्तेमाल फर्जी गेट पास पाने के लिए किया गया था। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

फर्जी गेट पास का किया इस्तेमाल

CM फ्लाइअंग की टीम ने जांच खुलासा किया है कि धान के उठान के लिए फेक गेट पास का इस्तेमाल किया गया है। धान उठाने के लिए नियुक्त ट्रांसपोर्टर और जिनके वाहन नंबर कथित तौर पर फर्जी आउटगोइंग गेट पास पाने के लिए इस्तेमाल किए गए थे, उनकी अब जांच की जाएगी।

मामले की SDM रख रहे निगरानी

12 करोड़ के धान खरीद घोटाले की निगरानी अब खुद एसडीएम टीमें बनाकर अनाज मंडियों में कर रहे है,वहीं टीमें इस घोटाले से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *