सब्जियों में कालाबाज़ारी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त करवाई

देश में कोरोना ने जब से डेरा डाला हैं तब से चारों तरफ पूरा हाहाकार सा मचा हुआ हैं। वहीँ इसको लेकर केंद्र सरकार ने पुरे देश में कर्फ्यू लागु कर दिया हैं। वहीँ यह दिल्ली में भी लागु हैं लेकिन दिल्ली के सरकार का कहना है कि जो जरुरत के सामान है जैसे सब्जी, राशन की सामान आदि ये सभी के दुकान खुले रहेंगे। दिल्ली में तो यह सारी दुकाने खुली हुई हैं लेकिन खबर आ रही हैं कि इसकी काला बाज़ारी की जा रही हैं।

वहीँ दिल्ली के आजादपुर थोक बाजार के अध्यक्ष आदिल खान ने इसको लेकर कहा है कि लॉकडाउन के कारण सब्जियों की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। एक दो दिनों में दरों को नियंत्रण में लाया जाएगा। अगर किसी ने थोक बाजार में कालाबाजारी करने की कोशिश की तो उस व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

साथ ही साथ दिल्ली के आजादपुर थोक बाजार के अध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि वे फलों / सब्जियों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने दें। यह देखना हमारी ज़िम्मेदारी है कि सभी को सब्जी और फल मिलते हैं, और किसी को भी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *