आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास आज यानि शुक्रवार को कोरोना को लेकर देश में हो रही समस्याओं को लेकर बड़ा ऐलान किया हैं। वहीँ इसको लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हमारी सरकार इस कठिन समय में नागरिकों की मदद के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। कल, सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा की। आज एक और महत्वपूर्ण कदम RBI ने उठाया हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को समर्थन और स्थिरता देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
साथ ही साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि RBI ने अर्थव्यवस्था को ताकत देने के लिए रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट और कैश रिवर्स अनुपात को घटा दिया है। मध्यम वर्ग की मदद के लिए आरबीआई ने 3महीने की मोहलत दी है और ब्याज भी लहराया है। मैं इन प्रगतिशील और समयबद्ध उपायों का स्वागत करता हूं।
बता दे कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि रेपो रेट 75बेसिस प्वाइंट घटकर 4.4%हो गया हैं। रिवर्स रेपो-रेट 90आधार अंकों से घटकर 4%कर दिया गया हैं। 28मार्च से 1वर्ष की अवधि के लिए 28मार्च से शुरू होने वाले नेट डिमांड और टाइम लायबिलिटी के 3%अंकों के आधार पर सभी बैंकों के कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को 100%कम करने का निर्णय लिया गया है।