आज पूरी दुनियां कोरोना की चपेट में आ गया हैं। वहीँ इस खतरनाक वायरस ने भारत को भी जकड लिया हैं। आज देश में ऐसी स्थिति आ गयी हैं जिससे लोग मंदिरों मस्जिदों तक नहीं जा पा रहे हैं। बीते गुरुवार को कुछ लोग नमाज़ पड़ने के लिए मस्जिद गए थे लेकिन पुलिस ने देख लिया और उनको पीटना शुरू कर दिया। वहीँ आज जुम्मे की नमाज हैं ऐसे में लोग घर से ही जुम्मे की नमाज़ पड़ेगें।
वहीँ दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी ने इसको लेकर कहा है कि आज, दुनिया को कोरोनोवायरस की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। यह सभी एहतियाती उपाय करने का समय है। मैं मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से शुक्रवार की नमाज सहित सभी नमाज अदा करें।
कुछ लोग दिल्ली की जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करते हैं। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी ने मुसलमानों से अपील की है कि वे कोरोनवायरस के कारण अपने घरों से शुक्रवार की नमाज सहित सभी नमाज अदा करें।