देश में स्वच्छता को लेकर मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही सक्रिय है, बता दें की सरकार के इस पहल को दुनिया भर में सराहा भी गया है. इसीक्रम में केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण पर इंदौर को लगातार चौथी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया.
बता दें कि सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए. पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के नतीजों में भोपाल दूसरे स्थान पर रहा जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजों में राजकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया. पहली तिमाही में सूरत को और दूसरी तिमाही में नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला.