फ़िल्म “वॉर” का फर्स्ट डे कलेक्शन रहा ताबड़तोड़

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन फ़िल्म वॉरआज रिलीज़ हो चुकी है और रिलीज़ के पहले ही दिन पहले ही शो के लिए एडवांस्ड टिकट्स बुक करा ली गयी थी. क्योकि फ़िल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे.

फर्स्ट रिव्यू के हिसाब से फ़िल्म वॉर को एपिक एक्शन फ़िल्म बताया जा रहा है और इस फ़िल्म में ऋतिक की बहुत ज्यादा तारीफ की जा रही है. फ़िल्म के अंदर टाइगर की परफॉरमेंस की भी बहुत ज्यादा तारीफे हो रही है. लोगोंका कहना है कि इस फ़िल्म में टाइगर, ऋतिक को पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं. एक यूज़र ने ट्वीट करके कहा कि यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है. इस फ़िल्म को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फ़िल्म में ऋतिक रोशन परफेक्ट हीरो की भूमिका में नज़र आए है. जो ना केवल डांस कर सकते है बल्कि अपनी फाइटिंग और चार्म से भी लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं. फ़िल्म में एक्शन सीन्स देख कर आपकी साँसे थम जाएगी और मूवी का क्लाइमेक्स हैरान करने वाला है.

एक यूज़र ने ट्वीट करके कहा कि वॉर एक धमाकेदार फ़िल्म है. इसके एक्शन सीन्स बहुत कमाल के है और टाइगर और ऋतिक दोनों ने इस फ़िल्म में बेहतरीन परफॉरमेंस दिया है.

लोगों के हिसाब फ़िल्म वॉर धमाकेदार है. सिद्धार्थ आंनद के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *