रविवार शाम एक युवक के बेटे के बर्थडे पार्टी के दौरान एक पत्रकार को दबंग व्यक्ति ने गोली मार दी. गोली लगने से घायल पत्रकार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है. खबरों के मुताबिक इस घटना के पीछे खबर छापने को लेकर हुए विवाद बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद पार्टी में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फ़िलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.
यह घटना संभल के गुन्नौर थाना के गांव मेहराजपुर की है. जानकारी के अनुसार पत्रकार कुंवरपाल यादव के बेटे की बर्थडे पार्टी थी. जहां तमाम लोगो मौजूद थे. इसी बीच गांव के एक दबंग युवक ने पत्रकार को गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को तमंचा कारतूस समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
खबरों के मुताबिक, पिछले ही कुछ दिन पहले पत्रकार ने उस युवक का खबर छापा था जिसकी वजह से वो बदले लेने के लिए पत्रकार का बेटे के बर्थडे में गोली मार दी. फिलहाल पुलिस मामले के जांच में लगी है.