करतारपुर कॉरिडोर पर अब पाकिस्तान ने एक नया पैंतरा चला है. कॉरिडोर के उद्धघाटन समारोह में उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को न्यौता देने का फ़ैसला किया है. करतारपुर कॉरिडोर भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए 9 अक्टूबर से खोला जाएगा.
पाक के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने कहा कि हम करतारपुर कॉरिडोर के उद्धघाटन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आंमत्रित करना चाहते है. उनका ऐसा कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सिख़ समुदाय का भी प्रतिनिधित्व करते है.
कुरैशी के मुताबिक़ जल्दी ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को औपचारिक निमंत्रण भेजा जायेगा. कश्मीर मुद्दे पर बौखलाया पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करतारपुर कॉरिडोर में निमंत्रण ना देने का मन बना चूका है.