Whatsapp से पहले Google Pay में आयेगा यह फीचर

Google Pay, पेमेंट ऐप जिसे भारत में पहले Tez के नाम से जाना जाता था. अब इस पेमेंट ऐप में एक नया फीचर आने वाला है. WhatsApp में डार्क मोड को लेकर काफी समय से खबर आ रही है. संभवतः यह WhatsApp का Much Awaited फीचर है. लेकिन WhatsApp से पहले अब Google Pay में डार्क मोड का ऑप्शन आ रहा है.

गौरतलब है कि गूगल ने हाल ही में यह घोषणा की है कि आने वाले एंड्रॉयड वर्जन को सिर्फ Android 10 कहा जाएगा. इस वर्जन से पहले ही यूजर्स को Google Pay ऐप में डार्क मोड मिलना शुरू हो जाएगा. Google Pay ऐप भारत में बहुत प्रचलित है और लोग आम तौर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए इसका प्रयोग करते हैं.

Android Police की एक खबर के अनुसार, Google Pay के वर्जन 2.96.264233179 में डार्क मोड का ऑप्शन दिया गया है. खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि आपके लेटेस्ट वर्जन के अपडेट होने के बाद डार्क मोड ऑप्शन आपके Google Pay में आएगा. सबसे खास बात ये है कि जैसे ही फोन की बैटरी लो होगी Google Pay खुद से ही डार्क मोड ऑप्शन पर काम करेगा, जिससे बैटरी की बचत हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *