सिद्धारमैया का दावा, गिरेगी येदियुरप्पा की सरकार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सोमवार को अपने पार्टी कार्यकर्त्ता को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही कहा कि येदुरप्पा सरकार जल्द ही गिरने वाली है। एक कन्नड़ भाषा की कहावत में उन्होंने कहा कि दूध पीने वाले जब मर जाते है तो जहर पीने वाले कैसे जी सकते हैं।

बता के कि, कर्नाटक में कुमारस्वामी की सरकार गिरने के बाद येदुरप्पा ने अपनी सरकार बनाई, जिसके बादकांग्रेसीनेता सिद्धारमैया नेसोमवार को दावाकिया है कि येदुरप्पा अपनी सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चला सकते हैं साथ ही अपने पार्टी कार्यकर्त्ता को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि, बागी विधायकों के साथ सरकारचलाना आसान नहीं है। साथ ही साथउन्होंने कन्नड़ भाषा में कहा कि, जो बच्चे केवल दूध पीते हैं वे जीवित नहीं रह सकते हैं, फिर जहर पीने वाले बच्चेंकैसे बचेंगे।

कर्नाटक में अभी हाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनी है। इससे पहले कांग्रेस और जनता दल सेकुलर (जेडीएस) की सरकार चल रही थी. गठबंधन से कई विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी की सरकार गिर गई। बाद में बीजेपी की तरफ से बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *