कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. चिदंबरम को INX मीडिया केस में एक बार फिरझटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पी चिदंबरम की हिरासत 4 दिनों के लिए और बढ़ा दी है. अब इस मामले में 30 अगस्त को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. अदालत में सीबीआई ने दलील दी कि चिदंबरम का आमना-सामना इस केस के दूसरे आरोपियों से कराया जाएगा, लिहाजा उन्हें 5 दिन की रिमांड चाहिए. इस पर कोर्ट ने चिदंबरम की रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ा दी.
ANI (@ANI) August 26, 2019
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को फिर झटका लगा है. अदालत ने पी चिदंबरम की कस्टडी 4 दिनों के लिए बढ़ा दी है. अब पी चिदंबरम को 30 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा. सीबीआई ने पी चिदंबरम की 5 दिनों के लिए और हिरासत मांगी थी. कोर्ट ने 4 दिनों के लिए रिमांड बढ़ा दी है. कोर्ट ने कहा है कि चिदंबरम के वकील और उनके परिजन रोजाना आधे घंटे के लिए उनसे मिल सकते हैं. 48 घंटे में चिदंबरम का मेडिकल टेस्ट होगा.