IIT Bombay में लेक्चर के समय क्लासरूम में घुसी गाय, वीडियो वायरल

हमारे देश में आपको गाय खेत खलिहानों में घुमती मिल जाती है. लेकिन क्या कभी आपने गाय को कॉलेज में घूमते हुए देखा है. नहीं ना, कुछ ऐसा ही मंजर आईआईटी बॉम्बे में देखने को मिला, जहां क्लासरूम में गाय के घुसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाय क्लारूम में बड़े आराम से टहल रही है. यहां मौजूद स्टूडेंट्स इधर-उधर भाग रहे हैं. इतना ही नहीं गाय सीढ़ियां भी चढ़ रही है.

Cow entering IIT BOMBAY without clearing JEE Advanced?? . A cow entering an IIT Bombay classroompic.twitter.com/i7taJ2TPOd
Mayur Borkar (@imayurborkar) July 29, 2019

यह विडिओ आईआईटी बॉम्बे की पहली मंजिल पर स्थित एक लेक्चर हॉल का है.

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले एक तेंदुआ भी आईआईटी बॉम्बे में घुस चूका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *