बिहार के छपरा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पानी के गढ़े में गिर कर एक साथ 7 बच्चों की मौत हो गई. बच्चें अलग-अलग परिवार से थे, इस घटना के बाद बच्चें के परिवार में हाहाकार मची हुई है. जानकारी के मुताबिक यह घटना छपरा के इसुआपुर थाने के दोईला गांव की है.
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यहां लगातार बारिश हो रही है, और बच्चें गढ़े में खेलने गए थे इसी दौरान वह गिर गए, लेकिन सवाल ये उठता है की एक साथ 7 बच्चे कैसे गिरे? पुलिस मामले की जांच कर रही है.
छपरा के एसपी हरी किशोर राय ने कहा की यहां दो बच्चे पेड़ काट रहे थे, उन्होंने ही बच्चों को डूबा हुआ देखा तो दौर कर आए और गांव वालों को बताया, जानकारी मिलते ही गांव वाले भागे भागे गए और बच्चों को गढ़े से निकाल कर अस्पताल ले गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद से पुरे गांव में मातम पसरा हुआ है, सभी मृतक बच्चों की उम्र 6 से 10 साल के बीच है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, स्थनीय जन प्रतिनिधियों ने पीड़ित के परिवार वालों के लिए मुवावजे की मांग की है.