अजगर ने निगला पूरा मगरमच्छ, तस्वीरें हुई वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजगर की तस्वीरें वायरल हो रही है. यह भयावह अजगर ने एक ऑस्ट्रेलियन फ्रेशवाटर मगरमच्छ को पूरा निगल लिया है, अब यह भयावह तस्वीर क्वींसलैंड के माउंट इसा में एक कायाकेर ने क्लिक की है. इस तस्वीर को 1 जून को ऑस्ट्रेलिया के जीजी वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ने शेयर की है.

ऑस्ट्रेलिया के जीजी वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ने शेयर करते हुए लिखा- यह भयावह अजगर सांप ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे लंबा सांप और ऑस्ट्रेलियन फ्रेशवाटर मगरमच्छ की शानदार तस्वीरें क्लिक की गई हैं. इस अजगर का तस्वीर मार्टिन मुलर ने क्लिक किया है. एक जून को तस्वीर शेयर होने के बाद ये तेजी से वायरल हो गई. अब तक इस पोस्ट को लगभग 42 हजार से ज्यादा शेयर और 20 हजार से ज्यादा रिए रिएक्शन मिल चुके हैं.

अजगर हमेशा हिरण, मगरमच्छ, और घड़ियाल, को आसानी से निगल लेता है, क्यूंकि अपने निचले जबड़े की वजह से अपने मुंह को काफी खींच सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *