कैसे बचे मेंसुरेशन के असहनीय दर्द से…

मेंसुरेशन के वक्त लगभग हर महिला के पेट के निचले हिस्से में या कमर में दर्द होता हैं. अगर ये दर्द हल्का फुल्का हो तब तो कोई फ़िक्र की बात नहीं हैं. लेकिन यदि ये दर्द बर्दाश से भर हो तो ये सोचने का विषय बनता हैं.

मेंसुरेशन डेट आने से एक दो दिन पहले ही महिलाओ के पेरो में या कमर में दर्द शुरू हो जाता हैं. जो मेंसुरेशन शुरू होते ही बर्दाश से बाहरहो जाता हैं. जो महिलाये इन पीड़ाओं को सहन करती है, कृपया करके इसे अनदेखा ना करे. हम आपको कई तरिके के उपाए बताएँगे जो हर महिला को अपने अच्छे स्वास्थय के लिए जरूर करना चाहिए.

ब्लीडिंग के समय असहनीय दर्द को टालने के लिए महिला को ओमेगा-3 की कैप्सूल्स खानी चाहिए. जरूरी नहीं की जिसको ज़्यादा दर्द होता हैं वही महिलाएं इसको खा सकती हैं. ओमेगा-3 हर महिला के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं. इस कैप्सूल को खाने से महिलाओ में शक्ति आती हैं और विटामिन-ई भी मिलता हैं. इस दौरान मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी से भरपूर चीजें खाना भी फायदेमंद रहता हैं.

1. ऐसे समय में गर्म पानी से स्नान करना चाहिए.

2. जब दर्द असहनीय हो ऐसा तो तुलसी का पत्तों का सेवन करे. इसे चाय में डालकर भी ले सकते हैं. अगर चाय में अदरक डाल ले तो और अभी अच्छा होगा.

3. जैतून और नारियल तेल को गुनगुना करके उसकी मालिश करें, काफी आराम मिलेगा.

4. शरीर दर्द, थकान और पेट दर्द को दूर करने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पिएं, इससे काफी आराम मिलता है.

5. ठंडी चीजों का सेवन ना करे.

6. दूध से बने उत्पाद जैसे की दही और पनीर का कम प्रयोग करें और मांसाहार के साथ दाल का सेवन भी न करे.

7. हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करे. पीरियड के दौरान विटामिन बी, ई और सी के सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *