ये लड़कियां असल जिंदगी में बन गयी हैं जलपरियां , आप भी हो जाएंगे हैरान

बचपन में आपने जलपरियों को लेकर कई किस्से और कहानियां पढ़ी और सुनी होंगी। यह कहना मुश्किल है कि असल में जलपरियां होती हैं या नहीं। लेकिन आज हम ऑस्ट्रेलिया की रहने दो ऐसी लड़कियों के बारे में बता रहे हैं जिनके शौक ऐसे है कि हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो जाता है।

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली जेसिका बेल और अमेलिया लासेटर जो डिज्नी चैनल देखने की बहुत शौकीन थीं। ये दोनों लड़कियां कार्टून देखकर इतनी प्रभावित हुईं कि असल जिंदगी में भी पानी की राजकुमारी बनने का सपना पाल लिया। इसके लिए हजारों रुपए खर्च कर चुकी हैं।

बता दें, इन लड़कियों ने 1 लाख रुपए के सिलिकॉन से बने हुए मछली जैसे पूंछ लगवाए हैं और इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद तो वह ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में शार्क और कछुओं के साथ तैरती भी है।

जेसिका का कहना है कि जब मैं छोटी थी तो मेरी मां मुझे समुद्र के किनारों पर ले जाती थी और मैं पानी के साथ खेलती रहती थी। मैं हर हफ्ते एक्वेरियम के ट्रिप पर भी जाती थी।

ये मरमेड जोड़ा बर्थडे पार्टियों में परफॉर्म करता है और बच्चों को तैरने का तरीका सिखाता है। अब इन दोनों लड़कियों ने अपनी खास पहचान बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *