होली के आठवें दिन शीतला अष्टमी की पूजा इस बार 28 मार्च 2019 गुरुवार को पड़ी है. चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतला माता की पूजा होती है. बच्चों की सेहत की रक्षा करने वाली शीतला माता को बासी खाने का ही भोग लगता है.
शीतला अष्टमी में शीतला माता की ऐसे पूजा करें-
– इस दिन से ठंडे पानी से स्नान शुरू होता है, क्योंकि सूर्य एक दम सीधे ऊपर आ जाने से गर्मी बढ़ जाती है.
– इस दिन गंगाजल डालकर स्नान करें. नारंगी वस्त्र पहनें.
– दोपहर 12 बजे शीतला मंदिर जाकर माता की पूजा करें.
– माता को सुगंधित फूल, नीम के पत्तों और सुगंधित इत्र डालकर पूजा करें.
– शीतला माता को ठंडे या बासी खाने का भोग लगाएं.
– कपूर जलाकर आरती करें.
– ॐ शीतला मात्रै नमः मंत्र का जाप करें.