सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर जिले में सोमवार को सुबह दो थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा गौतम बुद्ध नगर के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि कानपुर निवासी दर्शिका श्रीवास्तव (27 वर्ष) अपने पति नवनीत श्रीवास्तव के साथ आज सुबह कानपुर से कार में सवार होकर दिल्ली जा रही थी.

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे के जीरो प्वाइंट पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी उन्होंने बताया कि इस घटना में दर्शिका की मौत हो गई, जबकि उनके पति नवनीत को गंभीर चोट आई है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास आज सुबह एक क्रेन चालक ने साइकिल से जा रहे छोटेलाल (45 वर्ष) को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *