नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय शर्मा और आश्रय के दादा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। मिली ख़बरों के अनुसार कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को मंडी सीट से टिकट का भरोसा दिलाया है। सुखराम के पुत्र पिता अनिल शर्मा 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
Delhi: Former Union Minister Sukh Ram rejoins Congress, his grandson Aashray Sharma also joins the party. They had also met party President Rahul Gandhi earlier today. pic.twitter.com/8lFR9vHgNi
ANI (@ANI) March 25, 2019
ग़ौरतलब है कि आश्रय शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते हैं। पंडित सुखराम की गिनती हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेताओं में होती है। लेकिन सुखराम भी कई बार पार्टियां बदल चुके हैं। दूर संचार घोटाले में नाम आने के बाद उन्हें कांग्रेस से बाहर किया गया था जिसके बाद उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई थी।
ख़बरों की माने तो ऐसा माना जा रहा है कि अनिल शर्मा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपने पुत्र आश्रय के लिए भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा पर भरोसा जताए हुए दूसरी बार टिकट दे दिया है