BSNL अर्थात् भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपना नया प्लान लांच कर दिया है. इस प्लान के लिए आपको सिर्फ 599 रुपये का शुल्क चुकाना होगा. इस प्लान के अंतर्गत बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 180 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी. हालांकि, इस पैक में हाइ स्पीड इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रहा है.
और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा सिर्फ मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर बाकी सभी सर्कल में उपलब्ध कराया गया है. आपको याद दिला दें, इस टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में चुनिंदा सर्कल में कई प्लान को बंद करने का ऐलान किया था.
BSNL के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में 599 रुपये के रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल (मुंबई और नई दिल्ली को छोड़कर) की सुविधा मिलती है. इस पैक की वैधता 180 दिनों की है, यानी 6 महीने.
यह प्लान वैलिडिटी एक्सटेंशन की सुविधा के साथ आता है. इस प्लान की मदद से आप अपने अकाउंट की वैधता 180 दिनों तक बढ़ा सकते हैं.
गौरतलब है कि नए बीएसएनएल रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। लेकिन इसमें कोई डेटा नहीं मिलता. इसके साथ आपका यह भी जान लेना जरुरी है कि अभी यह प्लान सिर्फ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में ही उपलब्ध है.