जुमलों से झूठ और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे- अखिलेश

चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद से केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ दल पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले अखिलेश ने बिना पीएम मोदी का नाम लेते हुए उनपर निशाना साधा है.

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि जुमलों और झूठ से भ्रष्ट करतूतें नहीं छिपेंगी. चुनावों की तिथियों की घोषणा के बाद से केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ दल पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, भयंकर जुमला पार्टी के नेताओं ने व्यक्तिगत टिप्पणियां करनी शुरू कर दी हैं. सब जानते हैं कि राजनीति में व्यक्तिगत बातें वही करते हैं जो घबराए हुए होते हैं.

भयंकर जुमला पार्टी के ढाई लोगों ने व्यक्तिगत टिप्पणियाँ देनी शुरू कर दी है। सब जानते हैं कि राजनीति में व्यक्तिगत बातें वही करते हैं जो घबराए हुए होते हैं- जुमलों से झूठ, बूट, लूट और भ्रष्ट करतूत नहीं छिपेंगे।

गठबंधन विचारों का संगम है और हमारा एक ही लक्ष्य है #MahaParivartan
Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2019

आपको बता दें कि तमाम गिले शिकवे भुलाकर सपा-बसपा ने इस चुनाव में बीजेपी को हराने के लिये हाथ मिलाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *