बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. फिल्म सुपरहिट भी हुई. वहीं अब खबर यह आ रही है कि फिलम मेकर इसके बाद एयर स्ट्राइक पर फिल्म बनाना चाहते हैं.
सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली बालाकोट एयर स्ट्राइक की कार्रवाई पर मूवी बनाने वाले हैं. भंसाली खुद इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे. बल्कि फिल्म प्रोड्यूस करेंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर कर सकते हैं.
खबरों की माने तो इस घटना पर फिल्म बनाने के लिए रिसर्च का काम शुरू हो चुका है और इसी साल इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. फिल्म की कास्टिंग की तैयारी शुरू हो गई है. प्रोजेक्ट में कई A लिस्ट एक्टर्स ने दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.