पी चिदंबरम के बेटे पर ऐयरसेल मैक्सिस मामले में कस रहा है ED का शिकंजा

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिंदबरम को ऐयरसेल मैक्सिस मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इस मामले में कार्ति से पहले भी ED कई मर्तबा पुछताछ कर चुकी है.

लेकिन, उनके लिए राहत की सिर्फ इतनी है कि कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को 8 मार्च तक के लिए टाल दिया है. दरअसल, साल 2007 में कार्ति चिदंबरम ने आईएनएक्स की मदद करने के लिए एफआईपीबी के ऊपर दवाब बनाया.

और क्योंकि उस समय वित्त मंत्री पी चिदंबरम थे, तो उन पर भी इसमें शामिल होने के आरोप लगे थे. जिसके अंतर्गत आईएनएक्स ने 305 करोड़ का भारी भरकम रकम विदेशी निवेश के रुप में हासिल किया, जबकि मंजूरी मिली थी सिर्फ 4.62 करोड़ रूपये की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *