प्रधानमंत्री घूम रहे हैं और गलत जानकारियां फैला रहे हैं :पूर्व रक्षामंत्री

पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर बालाकोट मे वायुसेना की कार्रवाई का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को इससे बचना चाहिए.

एंटनी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने सुरक्षा बलों की वीरता और बलिदान को नमन करता हूँ और हम सभी देशवासियों को अपने सशस्त्र बलों का समर्थन करना चाहिए.

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री घूम रहे हैं और गलत जानकारियां फैला रहे हैं. पीएम ने आरोप लगाया कि कमीशन के लिए राफेल सौदे में देरी की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *