Redmi ने अपने नए फोन Redmi Note 7 को मार्किट में लांच कर दिया है. दिल्ली के एक इवेंट में लांच हुए इस फोन को इससे पहले चीन में लांच किया था.
Redmi Note 7 के फीचर्स
– रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले है.
– स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है.
– स्टोरेज की बात करें तो दो विकल्प है. एक 32 जीबी स्टोरेज तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज.
– 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
– फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है.
दो रियर कैमरे हैं. 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
अगर फोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखा गया है और इसमे 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा वहीँ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है.